फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घोरडी रोड के जर्जर हिस्से की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्थायी बहाली कार्यक्रम के तहत उधमपुर-घोरडी सड़क के 13वें से 26वें किलोमीटर हिस्से का मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। पिछले वर्ष भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क का यह हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते जगह-जगह गड्ढे, धंसाव और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं अब स्थायी बहाली कार्यक्रम के तहत लगभग 2.90 करोड़ की लागत से इसकी हालत को सुधारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होते ही कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाएगा और अगली बरसात से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विभागीय जानकारी के मुताबिक स्थायी बहाली कार्यक्रम के तहत यह कार्य सड़क के 13 से 26 किलोमीटर तक के हिस्से में किया जाएगा। यहां सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। मरम्मत कार्य से मार्ग की गुणवत्ता और मजबूती में सुधार होगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। राजीव शर्मा, गुरदीप सिंह, अशोक कुमार, रतन लाल सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा होता है तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक इस परियोजना के पूरा होने से घोरडी ब्लाॅक के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। स्थानीय किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए आवागमन आसान होगा। परिवहन लागत कम होने के साथ-साथ यात्रा का समय भी घटेगा तथा बरसात के मौसम में सड़क बाधित होने की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोटघोरडी रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें