उधमपुर। मातृ दिवस पर गैर सरकारी संस्था ‘जियो और जीने दो’ की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं को जागरूक किया गया कि वे अपने बच्चों को नशे की लत से कैसे दूर रख सकती हैं।
संस्था के अध्यक्ष तारिक शाह ने कहा कि यदि माताएं अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें तो नशीली दवाओं के दुरुपयोग को काफी हद तक रोका जा सकता है।
वहीं उपाध्यक्ष प्रवीण अख्तर ने कहा कि इस मातृ दिवस पर यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि हमारे बच्चे किसी भी सामाजिक बुराई का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद करना चाहिए और उनके मित्र बनकर उन्हें गलत रास्तों से दूर रखा जा सकता है। एडवोकेट स्वतंत्र कोतवाल ने समाज के प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।