कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) सारथी के स्वयंसेवकों अरेषा कुरैशी, अभिषेक राज और नंदिता गुप्ता ने शैक्षणिक क्रेडिट बैंक (एबीसी) पर जागरूकता सत्र करवाया। इसमें छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई एबीसी प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं और लाभों से परिचित कराना था। स्वयंसेवकों ने शैक्षणिक क्रेडिट बैंक के महत्व को एक डिजिटल भंडार के रूप में समझाया। छात्रों को एबीसी खाते बनाने और प्लेटफार्म का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के तरीके के बारे में बताया गया।