उधमपुर। कघोट गांव में सोमवार को हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वाले 21 लोगों की आत्मिक शांति के लिए मंगलवार को राजकीय माडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्वशी परिहार के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति रही और उपस्थित लोग भावुक दिखाई दिए।
सभा में दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्या ने कहा कि सोमवार को हुए भीषण हादसे ने हर दिल को झकझोर कर रख दिया है।