चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में सड़कों के किनारे लोहे की रेलिंग न होने से हादसे का डर रहता है। लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र एक तो पहाड़ी है ऊपर से कई जगहों पर अंधे मोड़ और ढलान भरे रास्ते हैं। ऐसे में कई जगहों पर रेलिंग की कमी साफ-साफ नजर आती है।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, संजय सिंह, मोहम्मद असलम ने कहा कि क्षेत्र की सड़क जहां पर रेलिंग नहीं लगाई गई है वहां पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। चिनैनी पहाड़ी इलाका है। इन जगहों पर अंधे मोड़, ढलान भरे रास्ते व संकरी सड़कों के किनारे लोहे की रेलिंग लगाना काफी जरूरी है। लोगों ने कहा कि चिनैनी के वार्ड-1 के पास चिनैनी-दोमेल के निकट अंधे मोड़ पर हर समय हादसे का डर रहता है। चिनैनी-चंप्याड़ी मार्ग पर भी रेलिंग की जरूरत है। लोगों ने प्रशासन से इन स्थानों पर ध्यान देने की मांग की है।