फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माहौर को पहाड़ी जिला का मिले दर्जा, दूर हो समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माहौर को पहाड़ी जिला बनाए जाने की मांग मुखर हो गई है। विधानसभा सत्र के दौरान लोगों ने उनकी मांग पूरी करने की अपील की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान मुश्ताक मलिक ने गूल–गुलाबगढ़ पहाड़ी जिला बनाने की मांग करते हुए इसका मुख्यालय माहौर में बनाने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा एडवोकेट शेख एजाज हुसैन ने भी पहाड़ी जिले का दर्जा देने को कहा। दोनों ने कहा कि इससे गूल, गुलाबगढ़, माहौर, चसाना, थुरू, अरनास और आस-पास के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन से जोरदार अपील की कि काफी लंबे समय से लंबित और जायज मांग को तुरंत स्वीकार किया जाए और माहौर को मुख्यालय बनाकर नया पहाड़ी जिला घोषित किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि यह क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित रहा है। विशाल भौगोलिक क्षेत्र, कठिन पहाड़ी रास्ते, कमजोर सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने जनता को गंभीर परेशानियों में डाल रखा है। नया जिला बनने से, मजबूत और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित होगा। दूर-दराज क्षेत्रों में विकास तेज होगा, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार होगा, सड़क और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और उनका अधिकार है व सरकार से निवेदन है कि इस मुद्दे पर तुरंत सकारात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें