फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुद्धर नाला क्षेत्र में ट्रक खाई में गिरा, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड पर दुद्धर नाला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक (कंटेनर) के गहरी खाई में गिरने से मनवाल निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान 22 वर्षीय शिव कुमार पुत्र परवीन कुमार निवासी थलोडा, मनवाल के रूप में हुई है। जीएमसी उधमपुर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवक फोटोग्राफी का काम करता था और श्रीनगर की तरफ से आ रहे एक ट्रक में सवार होकर मनवाल की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर ट्रक चालक नियंत्रण से बाहर होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार अन्य लोगों में रमन कुमार (25) पुत्र शिव राम निवासी कैथर मनवाल तथा अजय केशव (24) पुत्र मदन लाल निवासी थलोडा मनवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनका जीएमसी उधमपुर में उपचार जारी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें