फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अपर ओमाड़ा मोड़ से दंदयाल सड़क की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में अपर ओमाड़ा मोड़ से दंदयाल सड़क निर्माण के शेष कार्य को अब डेढ़ करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। यह कार्य नाबार्ड योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य-योजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस परियोजना में अपर ओमाड़ा मोड़ से दंदयाल तक की मुख्य सड़क के साथ-साथ गुरुद्वारा लिंक रोड का भी निर्माण कार्य शामिल है। लंबे समय से यह सड़क अधूरी पड़ी थी। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती थी, जिससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो जाती थी और स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन के समक्ष इस समस्या को उठाया था। अब टेंडर जारी होने के बाद लोगों में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

स्थानीय मनोज कुमार, रितिक शर्मा, सुनील कुमार, गिरधारी लाल व अन्य का कहना है कि सड़क बनने से उनकी दैनिक जीवन की समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जिससे न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी बल्कि व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गुरुद्वारा लिंक रोड के बन जाने से श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा होगी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

अपर ओमाड़ा मोड़ से दंदयाल सड़क के शेष कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-रोहित गुप्ता, एईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें