फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों ने समझा ड्रोन के संचालन और परीक्षण की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (एसकेपीए) में 30 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ ड्रोन फॉरेंसिक विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विभिन्न इकाइयों से आए कुल 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करना था, ताकि वे ड्रोन के संचालन, परीक्षण एवं फॉरेंसिक विश्लेषण से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को बेहतर ढंग से समझ सकें। उभरती तकनीकी चुनौतियों तथा उनके कानून प्रवर्तन और आपराधिक जांच पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी रहा।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आईआईटी जम्मू से आए अतिथि विशेषज्ञों ने ड्रोन फॉरेंसिक से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा कीं। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र साइबर से आए एक साइबर अपराध अन्वेषक ने ड्रोन फॉरेंसिक से जुड़े व्यावहारिक एवं जांच संबंधी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को और मजबूत करने के लिए 16 कोर जोन वर्कशॉप, उधमपुर का एक फील्ड विजिट भी आयोजित किया गया, जहां ड्रोन से संबंधित लाइव प्रदर्शन एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन अवसर पर अकादमी के सहायक निदेशक (आउटडोर) उप पुलिस अधीक्षक पवन शर्मा ने प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम प्रमाण पत्र वितरित किए तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें