रियासी। सरकारी जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विधायक कुलदीप राज दुबे ने की। बैठक में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशरफ कोहली, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल दत्त, अन्य अधिकारी और नामित रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में रोगी कल्याण और अस्पताल सेवाओं में सुधार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।