उधमपुर। पुलिस ने मजालता क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस स्टेशन मजालता की टीम ने मिडिल स्कूल खामा के पास नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसके कब्जे से 51.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैफ अली निवासी नक्की खून, तहसील मजालता, जिला उधमपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना मजालता में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरे मामले में पुलिस टीम ने चत्रेरी के पास एक व्यक्ति से 5.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नजीर अहमद निवासी धम्मा, तहसील मजालता, जिला उधमपुर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस थाना मजालता में एफआईआर दर्ज की गई है।