फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नरसू की पंचायत बली में 30 लाख से होगा पंचायत घर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक नरसू में न्यू पंचायत घर योजना के तहत पंचायत बली में जल्द ही पंचायत घर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस पंचायत घर के निर्माण के लिए स्वीकृत परियोजना को 30 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से पंचायत घर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। विभाग अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत घर बनने से ग्राम पंचायत के सभी कार्य एक ही स्थान पर सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।
इसको लेकर स्थानीय निवासी प्रदीप चंद, मनोज शर्मा, विकास सिंह, मंगत राम व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर बनने से उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। योजनाओं से संबंधित जानकारी, शिकायत दर्ज कराने और अन्य जरूरी कार्य अब गांव में ही आसानी से हो सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों के मुताबिक वर्तमान में पंचायत घर नहीं होने के कारण पंचायत से जुड़े कार्य सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्थाओं के कारण प्रभावित होते रहे हैं। नए पंचायत घर के निर्माण से पंचायत बैठकों, जनसुनवाई, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। इसके साथ ही पंचायत कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे डिजिटल सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीणों को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और पंचायत के समग्र विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


कोटपंचायत घर के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें