फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप में दो फुट और नत्थाटाॅप में तीन फुट से ज्यादा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पटनीटॉप, नत्थाटाॅप समेत सनासर में शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ। शिवगढ़ धार, देहराटॉप, जुगधार, सियोजधार, लाटी, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में सफेद चादर बिछ गई। पटनीटॉप में करीब दो फुट बर्फ गिर चुकी है जबकि नत्थाटाॅप में तीन फुट से ज्यादा हिमपात हो चुका है।
विज्ञापन

सनासर में वीरवार देर रात से बर्फबारी हो रही थी। पता चला है कि दो फुट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। इससे जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानी गदगद हो गए।
इसी तरह कुद में भी बर्फ की मोटी परत जम चुकी है और चिनैनी में भी बारिश के साथ-साथ बर्फ के फाहे गिरे हैं। पटनीटॉप की सड़कों पर बर्फ जम गई है। इसे हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें