फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 8.29 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी थाना क्षेत्राधिकार में पुलिस ने तीन अंतर जिला नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चिनैनी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी के नाका मोटर शेड के पास जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक ने अपनी पहचान शकील अहमद सोफी निवासी जैनकोट, श्रीनगर के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान चालक के पास से हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद वाहन में सवार अन्य दो व्यक्तियों नूर मोहम्मद गनी निवासी जैनकोट श्रीनगर तथा जुनैद फयाज निवासी शाही हमदान लेन श्रीनगर की तलाशी ली गई। इनके पास से भी हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 8.29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें