फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों का पालन करने वालों को भेंट किए फूल और चॉकलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को शहर में एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) उधमपुर और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वालों को फूल और चॉकलेट भेंट किए गए।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहन चालकों को रोका गया। उन्हें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
इस अभियान की खास बात यह रही कि जो लोग पहले से ही यातायात नियमों का पालन कर रहे थे, उन्हें फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इस पहल के माध्यम से नियमों का पालन करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें समाज के लिए एक उदाहरण बताया।
विज्ञापन

मौके पर एआरटीओ उधमपुर मुदस्सिर इकबाल ने कहा कि पहली जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज हमने चालान काटने से हटकर लोगों को जागरूक करने और उन्हें ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रोत्साहित करने की मुहिम चलाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें