फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अगर दो से अधिक हथियार हैं तो थाने में करवाएं जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मजिस्ट्रेट सलोनी राय ने निर्देश जारी किया है कि जिस भी लाइसेंस धारक के पास दो से ज्यादा हथियार हैं, वह 15 दिनों के भीतर अतिरिक्त हथियार को नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवाए। मृत हथियार लाइसेंस धारक के कानूनी वारिस भी हथियारों को जमा करवाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन लोगों के आर्म्स लाइसेंस एक्सपायर हो गए हैं या रिन्यू नहीं हुए हैं। वे इस आदेश की तारीख से 15 दिनों के अंदर ऐसे हथियार नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करा दें, जब तक कि आर्म्स लाइसेंस रिन्यू नहीं हो जाता। नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।इसमें हथियार जब्त करना, लाइसेंस रद्द करना और मुकदमा चलाना शामिल है। उधमपुर जिले के सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश का पालन करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें