फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर के रोटरी आई अस्पताल में आज हेल्थ एटीएम स्थापित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और सराहनीय पहल की जा रही है। शहर के प्रमुख रोटरी आई अस्पताल में जल्द ही हेल्थ एटीएम स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को बेहद सस्ती दरों पर 40 से अधिक प्रकार की मेडिकल जांच की सुविधा मिलेगी। यह सौगात महिला एनजीओ इनर व्हील संस्था, उधमपुर द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए इनर व्हील संस्था डिस्ट्रिक्ट 307 की चेयरमैन प्रीति खजूरिया ने बताया कि देश के विभिन्न शहरों के टूर के दौरान उन्हें एक महानगर में इस हेल्थ एटीएम के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने भी फैसला किया कि वे अपने शहर उधमपुर में इस एटीएम को स्थापित कराएंगी। छह महीने पहले देखा गया उनका यह सपना आज अपनी एनजीओ के सहयोग से पूरा होने जा रहा है। शनिवार को शहर के रोटरी आई अस्पताल में इसे स्थापित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम पूरी तरह से सर्टिफाइड और अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन है। इससे ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच कुछ ही मिनटों में की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स दिल्ली में भी लगाई गई है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता प्रमाणित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो महंगे टेस्ट के कारण समय पर जांच नहीं करा पाते। कम समय, कम खर्च (लैब से लगभग 80 फीसदी कम दाम) और सटीक रिपोर्ट के कारण यह सुविधा खासतौर पर गरीब, मध्यम वर्ग और बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। मशीन से प्राप्त रिपोर्ट तुरंत प्रिंट और डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगी।
इनर व्हील संस्था लंबे समय से समाज सेवा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। हेल्थ एटीएम की स्थापना उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि समय पर जांच से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है। हेल्थ एटीएम के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें