फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जल जीवन मिशन में अनियमितताओं की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जल जीवन मिशन में कथित धांधलियों व अनियमिताओं की जांच को लेकर सरकार की तरफ से गठित हाउस कमेटी ने बुधवार को उधमपुर का दौरा किया। सेवानिवृत न्यायमूर्ति हसन मसूदी के साथ कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डाक बंगला में हुई बैठक में जेजेएम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें उधमपुर पूर्व के विधायक आरएस पठानिया, जिला उपायुक्त सलोनी राय, एडीसी प्रेम सिंह, एक्सईएन जलशक्ति विभाग संदीप गुप्ता व विभिन्न इलाकों के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
टीम ने विभाग अधिकारियों से जेजेएम की मौजूदा स्थिति की भी जानकारी हासिल की और समयबद्ध परिपालन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
हसन मसूदी ने कहा कि जेजेएम का उद्देश्य हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना है। इस परियोजना के परिपालन के संबंध में विधानसभा में बार-बार अनियमिताओं का मुद्दा उठाया गया, जिसकी जांच को लेकर एक हाऊस कमेटी गठित बनाई गई है, जो सभी जिलों में बारी-बारी पहुंचकर इसकी स्थिति का जायजा ले रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी और इसके बाद आगे का फैसलाा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें