फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर आपत्ति जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के कथित बयान को लेकर केसरिया हिन्दू वाहिनी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने आरोप लगाया कि कश्मीर में हिंदुत्व और ‘वंदे मातरम्’ को लेकर दिया गया बयान राष्ट्र की एकता और अखंडता के विरुद्ध है। केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य मोर्चा) सुशील शर्मा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां देश की भावनाओं को आहत करती हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं। सुशील शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि कथित बयान की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें