भद्रवाह। जेके ग्रीन ड्राइव अभियान के तहत भलरा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनजीओ, छात्र, एनसीसी कैडेट्स तथा स्थानीय समुदाय ने पौधरोपण किया।
यह अभियान सामाजिक कल्याण संगठन ऑफ इंडिया, वन विभाग तथा 10 जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भद्रवाह विनोद कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने पीएम श्री गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भालरा के एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधारोपण किया।