फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: व्रत रख बच्चों की लंबी आयु की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मंगलवार को विवाहित महिलाओं ने संतान प्राप्ति व बच्चों की लंबी आयु के लिए बुग्गा का व्रत रखा। व्रत रखने के लिए महिलाओं ने सुबह से ही तैयारियांं शुरू कर दीं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का निवारण किया। गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि व्रत को सिर्फ विवाहित महिलाएं ही रख सकती हैं। पूरा दिन बिना कुछ खाए और पानी वगैरह पिए व्रत रखती है। इस व्रत को संकट मोचक व्रत कहा जाता है और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शाम को चंद्रमा की पूजा कर ही व्रत में इस्तेमाल सामान ग्रहण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें