फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बर्फबारी के बाद धूप खिली, पर्यटकों से गुलजार हुआ गुलदंडा

विज्ञापन
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा में पहुंचे पर्यटक मस्ती करते। - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा में नए साल के पहले दिन सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। इसके बाद सोमवार को धूप खिलने से पूरा इलाका शीतकालीन वंडरलैंड में तब्दील हो गया। देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर खुशी आ गई है।
विज्ञापन

भद्रवाह–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुलदंडा और आसपास की बर्फ से ढकी पहाड़ियों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। करीब ढाई महीने के लंबे शुष्क मौसम के बाद हुई इस पहली बर्फबारी को स्थानीय लोग और पर्यटन से जुड़े लोग बेहद शुभ संकेत मान रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, समुद्र तल से 9,555 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलदंडा में एक ही दिन में 200 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। पर्यटकों की इस अचानक आमद से होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे पूरी तरह भर गए जिससे होटल कारोबारियों और टूर ऑपरेटरों के चेहरों पर रौनक लौट आई।
नाल्ठी के होटल व्यवसायी मनीष कोतवाल ने कहा कि यहां का टूरिज्म इंडस्ट्री सचमुच वेंटिलेटर पर थी क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद बॉर्डर पर दुश्मनी के कारण बहुत कम टूरिस्ट यहां आए थे। अब पिछले दो दिनों से सभी होटल और गेस्ट हाउस टूरिस्ट से भरे हुए हैं। इससे सिर्फ होटल मालिक ही नहीं बल्कि गुलदंडा में अपनी अस्थायी दुकानें लगाने वाले छोटे दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन

गुलदंडा में अस्थायी दुकान लगाने वाले यासिर वानी ने कहा कि पर्यटकों के आने से यहां काम मिलता है और स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी चलती है। उम्मीद है यह अच्छा दौर लंबे समय तक चलेगा।
कानपुर और राजस्थान से आए टूरिस्ट कहा कि गुलदंडा और आसपास के पहाड़ों की खूबसूरती देखना किसी परी कथा जैसा है। कानपुर (यूपी) की टूरिस्ट आदिया वाजपेयी ने कहा कि हम वैष्णो देवी मंदिर में रेगुलर आते हैं लेकिन यह भद्रवाह में हमारी पहली यात्रा है और यह अविश्वसनीय है और यहां का माहौल इतना अच्छा है कि हम हमेशा यहीं रहना चाहते हैं। चूरू, राजस्थान की टूरिस्ट मोनिका सीनियर ने कहा कि वे पहली बार बर्फ देखकर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें