फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्मशान घाट मार्ग की हालत में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के धनास मार्ग से श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत के कारण लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राहगीर पुरुषोत्तम दत्त, सुदेश कुमार, संजय कुमार तथा अन्य लोगों ने बताया कि यह मार्ग धनास मार्ग से तवी पुल, श्मशान घाट व एला गांव को जोड़ता है। मार्ग से हर रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है। लोग टंडार, नगुलता, धनास, पट्टनगढ़, मतलोआ तथा अन्य जगहों पर आते-जाते हैं, जबकि विद्यार्थी वर्ग भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं, लेकिन मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि लोगों को आने-जाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्मशान घाट में शव ले जाने के दौरान भी इस मार्ग से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग से आने-जाने वाले लोग कई बार गिरकर घायल भी हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पैदल मार्ग की ओर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें