फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डालसा ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानून पर जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) उधमपुर ने रविवार को ‘’आज रक्षा करें, कल सुरक्षित करें’’ विषय पर पर्यावरणीय विधिक साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया।
विज्ञापन

इसमें पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनों के बारे में बताया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधमपुर एवं डालसा चेयरमैन वरिंदर सिंह भाऊ के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र बरयाल में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (एलएडीसी) वीनस संब्याल ने किया। उनके साथ पैनल लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) रचना देवी एवं नीता देवी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों, स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा समुदाय की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण न केवल सरकार की जिम्मेदारी है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है। इसी क्रम में तहसील विधिक सेवा समिति (टीएलएससी) माजलता द्वारा भी इसी विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र बट्टल में किया गया। इस शिविर में भी स्थानीय लोगों को पर्यावरणीय साक्षरता, प्रदूषण नियंत्रण, जल एवं वन संरक्षण तथा कानूनी उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
दोनों कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय समुदायों को विधिक जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें