उधमपुर। पुलिस ने जखैनी नाका पॉइंट पर जांच के दौरान दो लोगों को 11.12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू की तरफ से आ रही और श्रीनगर की तरफ जा रही एक कार को रुकने का इशारा किया। कार की तलाशी के दौरान चालक अकीब हमीद निवासी काक सराय, करण नगर श्रीनगर के पास से 5.71 ग्राम हेरोइन बरामद की।
इसके अलावा वाहन में बैठे सह-यात्री रकीब अहमद निवासी बुच मोहल्ला, एमआर गंज, श्रीनगर से 5.41 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस तरह कुल 11.12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफाईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।