फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एआरटीओ ने बस अड्डे का दौरा कर बस यूनियन की समस्याओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के मुख्य बस स्टैंड का दौरा कर एआरटीओ उधमपुर मुदस्सिर इकबाल ने मंगलवार को बस यूनियन को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय दुकानदार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी और बस अड्डा यूनियन के सदस्य भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान एआरटीओ ने बस स्टैंड यूनियन के सदस्यों और स्थानीय दुकानदारों से भी बातचीत की। यूनियन के सदस्यों ने उन्हें बताया कि बस अड्डे पर अवैध पार्किंग और निजी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से चालकों को गाड़ियां खड़ी करने और उन्हें बस अड्डे के अंदर लाने और बाहर ले जाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के चलते गंभीर जाम लगने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
वहीं एआरटीओ ने बस स्टैंड में अवैध पार्किंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि बस स्टैंड में किसी भी निजी वाहन को पार्किंग की इजाजत नहीं दी जाएगी, अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वह सुबह 11 बजे के बाद बस स्टैंड में अपने माल से लदे हुए ट्रकों को खड़ा न करें ताकि बसों को भी बस स्टैंड में खड़ा करने की जगह मिले और बस स्टैंड में परेशानी पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें