फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोबेशनरी अधिकारी फील्ड क्राफ्ट और टैक्टिकल पर ध्यान दें : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीजीपी नलिन प्रभात ने मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर में प्रोबेशनरी पुलिस उपाधीक्षकों और प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों को संबोधित किया। इस दौरान डीजीपी ने ट्रेनिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रोबेशनरी अधिकारियों से फील्ड क्राफ्ट और टैक्टिकल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। साथ ही प्रभावी पुलिसिंग और ऑपरेशनल तैयारी के महत्व पर जोर दिया, खासकर मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में।
विज्ञापन

नलिन प्रभात ने कठोर ट्रेनिंग, शारीरिक फिटनेस, स्थिति की जानकारी और जमीनी स्तर पर अनुशासित नेतृत्व की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को टैक्टिकल अभ्यासों को आत्मसात करने, व्यावसायिकता के उच्च मानकों को बनाए रखने और ईमानदारी, साहस और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के मूल मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी।
इस बातचीत के दौरान अकादमी निदेशक एडीजीपी गरीब दास, आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी, अकादमी के उप-निदेशक राजेंद्र कुमार गुप्ता और अकादमी के उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी बेनाम तोश भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें