फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 19 से 25 तक गांवों में डेरा लगाएंगे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सुशासन सप्ताह अभियान प्रशासन गांव की ओर के प्रभावी कार्यान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की। इसके तहत प्रशासनिक अधिकारी गांवों में डेरा लगाएंगे और समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी परमवीर सिंह, एडीडीसी सुखदेव सिंह संबयाल, एडीसी राकेश कुमार, सीपीओ नरिंदर कुमार, एएसपी इफ्तिखार अहमद, एसीडी, सीईओ और अन्य जिला व अन्य क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रस्तावित गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की और प्रत्येक विभाग को जमीनी स्तर पर प्रभावी सेवा वितरण और सरकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों का एक विस्तृत और सुव्यवस्थित कैलेंडर तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान मौके पर ही शिकायतों के निवारण पर विशेष जोर दिया गया। निदेशक ने इस बात पर बल दिया कि अभियान का उद्देश्य शासन को नागरिकों के घर तक पहुंचाना, पारदर्शिता, जवाबदेही सुनिश्चित करना और जन शिकायतों का शीघ्र समाधान करना होना चाहिए। उपायुक्त ने उप मंडल मजिस्ट्रेटों और जिला अधिकारियों को उप मंडल स्तर पर घनिष्ठ समन्वय सुनिश्चित करने और जिले के उन ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने का निर्देश दिया जहां अभी तक वित्तीय समावेशन नहीं हुआ है। इसके अलावा डीसी ने पीएम श्रम योगी मानधन, पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई के तहत अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया और बैंकर्स तथा संबंधित विभागों को इन वित्तीय समावेशी योजनाओं के लिए विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने उप मंडल मजिस्ट्रेटों और जिला अधिकारियों को उप स्तरों पर घनिष्ठ समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इन पर अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया और निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें