फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर के भारत नगर में नशे की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाए पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 5 के भारत नगर क्षेत्र में रविवार को पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष नशे की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए गश्त बढ़ाने और अवैध रूप से लगने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। बैठक की अध्यक्षता उधमपुर के एसएचओ पूरब सिंह ने की।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधिकारी ने जनता द्वारा उठाए मुद्दों और मांगाें की धैयपूर्वक सुनवाई की। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा जो भी मांगे व समस्याएं बताई गई हैं उनका उचित तरीके से समाधान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता छोटू मगोत्रा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय में पुलिस-पब्लिक बैठक की मांग कर रहे थे क्योंकि यहां बढ़ती नशा खोरी से कई तरह की आपराधिक गतिविधियां का डर बना हुआ था। वहीं आज जनता की मांग पर पुलिस के सहयोग से इस बैठक का आयोजन कर उनकी समस्या के समाधान का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें