फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: झपटमार गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जिला पुलिस ने कटड़ा–श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग क्षेत्र में हुई झपटमारी के दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे छीना गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में 9 दिसंबर को मेरठ निवासी रूपिका भारद्वाज पत्नी सुमित तोमर ने पुलिस पोस्ट बाणगंगा में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि तड़के लगभग साढ़े तीन बजे जब वह श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से लौट रही थीं तब दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका हैंडबैग छीन लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस पोस्ट बाणगंगा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर छीना गया हैंडबैग, दो मोबाइल फोन तथा लगभग पचास हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लेख राज निवासी लड्डा, जिला उधमपुर व गुफूर मोहम्मद निवासी कुन कल्याणा, पैथल, कटड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरा मामले में दिल्ली के विवेक विहार निवासी स्वाति शर्मा पत्नी विशाल शर्मा ने व्हाट्सऐप के माध्यम से थाना कटड़ा में ई-शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि तड़के लगभग सवा चार बजे जब वह अपनी माता के साथ दर्शन के लिए जा रही थीं तब काउंटर नंबर दो पंजीकरण केंद्र से दो अज्ञात चोरों ने उनका पीछा करते हुए पर्स छीन लिया। पर्स में लगभग पच्चीस हजार रुपये नकद, दो आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, होटल की चाबी, घर की चाबी तथा सामान की चाबी थी। शिकायत के आधार पर थाना कटड़ा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार निवासी पंजार, तहसील मौंगरी, जिला उधमपुर व बलवान चंद निवासी डूबी गली, तहसील मौंगरी, जिला उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें