फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह-चंबा मार्ग पर वैन खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
खाई में गिरी वैन। - फोटो : bhadrwah news
विज्ञापन
भद्रवाह। डोडा जिले के थनहाला गांव में भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर शुक्रवार सुबह आठ बजे ईको वैन 250 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए। ये मजदूर किश्तवाड़ के निर्माणाधीन केरन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। हादसे के समय चंबा जिले में अपने-अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा सलूनी के गांव भजत्रा के ड्राइवर रिंकू कुमार (35) और एक प्रोजेक्ट वर्कर चंदर वानी (35) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान कैलाश कुमार (41) निवासी पोटा चंबा और जय राम सिंह (45) निवासी जिला चंबा सलूनी के भजत्रा गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर थनहाला पुलिस पोस्ट के पास भद्रवाह शहर से 14 किलोमीटर दूर सुबह 8 बजे हुआ। इको वैन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलोनी सबडिवीजन से गुलाबगढ़ केरुआ जा रही थी। जब गाड़ी थनहाला गांव के पास पहुंची तो वह सड़क से फिसलकर करीब 250 फुट गहरी खाई में गिर गई। गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाकर सभी 4 यात्रियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद ड्राइवर रिंकू को मृत लाया घोषित कर दिया गया। बाद में जीएमसी डोडा में उपचार के दौरान एक अन्य घायल चंदर वानी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घायलों में से एक कैलाश कुमार ने बताया कि हम गुलाबगढ़ में केरन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के मजदूर हैं और घर लौट रहे थे। जब हम थनहाला के पास पहुंचे तो हमारी गाड़ी अचानक सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में गिर गई।
वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए बीएमओ भद्रवाह डॉ. वर्षा शर्मा ने कहा कि गाड़ी के ड्राइवर को मृत लाया गया था। तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों में से दो को जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान चंदर वानी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें