फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 25 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत, मिलेगा अचार, जैम और जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) उधमपुर की तरफ से ब्लाॅक धार के गांव रांग में एक महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अलग-अलग कोर्स के लिए कुल 25 महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए गए, जिन्हें संस्थान की तरफ से संचालित विभिन्न प्रशिक्षणों में शामिल कर हुनरमंद बनाया जाएगा। इन कोर्सों में अचार और जैम मेकिंग, जूट बैग बनाने, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीपार्लर, फास्ट फूड मेकिंग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इस शिविर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 60 महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक धार जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर है और एक दूरदराज का इलाका है।
शिविर के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर के निदेशक अमित कुमार ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा प्रतिभागियों को अलग-अलग बैंकिंग योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

संस्थान अधिकारियों ने बताया कि संस्थान की तरफ से ग्रामीण स्वरोजगार के उद्देश्य से चलाए जा रहे सभी प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क हैं और 18 साल से ऊपर की आयु का कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। संस्थान में उनके रहने और खाने के लिए बोर्डिंग की भी निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें