गांव खून में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षणों की जानकारी देते एसबीआई-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। एसबीआई-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर की तरफ से गांव खून में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस शिविर में काफी संख्या में अलग-अलग सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक अमित कुमार, एफएलसी (वित्तीय साक्षरता शिविर) प्रतिनिधि बंसी लाल और संस्थान के संकाय अंकुश शामिल हुए।
संस्थान निदेशक ने हिस्सा लेने वालों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिए जाने वाले मुफ्त स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में बताया। एफएलसी टीम ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मुद्रा लोन और दूसरी वित्तीय सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कैंप के दौरान संस्थान की तरफ से आगामी जूट बैग बनाने की ट्रेनिंग के लिए 20 आवेदन भी पंजीकृत किए गए।