रियासी। ट्रैफिक पुलिस ने बिना लाइसेंस व जरूरी कागजात के वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग चालकों का चालान काटा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नगर के बस अड्डे व नई बस्ती में नाका लगाया गया था। इस दौरान वहां पर दो नाबालिग चालक वाहन चलाते पकड़े गए। एक पर 33 हजार रुपये व दूसरे पर 26 हजार का चालान किया गया। जिला ट्रैफिक इंचार्ज नवनीत वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी अनियमितता बरतने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी।