फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे स्वीकृत 400 नए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। गौरी कुंड (कटवालत) में किसानों के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान रोटरी हॉस्पिटल की ओर से लोगों की आंखों की निशुल्क जांच भी की गई। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत पंचायत में 400 नए मकानों की स्वीकृति मिली है जो ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौरी कुंड (कटवालत) पंचायत में पीएमजीएसवाई के तहत तीन नई सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को कंबल और गैस चूल्हे भी वितरित किए गए। मनकोटिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। यह भी कहा कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें