भद्रवाह। पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल भालरा में भारतीय संविधान की भावना और महत्व का जश्न मनाने के लिए संविधान सप्ताहांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेटों और अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह कार्यक्रम एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) डॉ. संजीव कुमार कौल के नेतृत्व और प्रभारी प्रधानाचार्य इरशाद अहमद के मार्गदर्शन में डीडीओ सतीश कुमार और स्टाफ सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. कौल ने सांविधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदार नागरिकों की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम 10 जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी भद्रवाह और जिला प्रशासन डोडा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।