फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर अफीम के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी पुलिस थाने की टीम ने नाका मोटर शेड, राष्ट्रीय राजमार्ग में नियमित जांच के दौरान श्रीनगर से उधमपुर की ओर आ रही एक काले रंग की कार को जांच के लिए रोका। चालक ने अपनी पहचान बिक्रम सिंह निवासी फिरनी माजरा, बलाचौर, शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के रूप में बताई। वाहन की तलाशी के दौरान 27.05 किलो अफीम बरामद की गई। नशा सामग्री दो प्लास्टिक बैग में रखी गई थी। चालक प्रतिबंधित पदार्थ रखने के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। परिणामस्वरूप, पुलिस स्टेशन चिनैनी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें