फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संविधान दिवस पर डाॅ. भीम राव आंबेडकर को दी पुष्पांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संविधान दिवस पर आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से शहर के आंबेडकर चौक जखैनी में कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान निर्माता डॉ. भीम राम आंबेडकर को पुष्पांजलि भेंट की गई। पुष्पांजलि के उपरांत वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा निर्मित संविधान के मार्गदर्शक मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और आससी भाईचारे पर बात की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपायुक्त सलोनी राय मुख्यातिथि थीं। अपने संबोधन में उन्होंने नागरिकों के कर्तव्यों और संविधान के मार्गदर्शक मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और आससी भाईचारे पर जोर दिया और सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें