फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राइमरी स्कूल सोन के लिए जल्द पूरा होगा सुरक्षा दीवार बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक खून की पंचायत मोटू में स्थित प्राइमरी स्कूल सोन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने स्कूल परिसर में सुरक्षा दिवार के निर्माण के लिए 2.72 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस स्कूल की स्थापना साल 1987 में हुई थी। इसमें कमरों सहित शौचालय व अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं हैं लेकिन स्कूल के चारों ओर मजबूत सुरक्षा दीवार न होने के कारण लंबे समय से विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर जाता था, वहीं निराश्रित पशुओं के आने से भी पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता था। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के समक्ष सुरक्षा दीवार की मांग उठाई थी, जिसके बाद अब इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।
ग्रामीणों ने इस कदम के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि काम जल्द पूरा किया जाएगा। स्थानीय मुल्ख राज, आकाश शर्मा, अजय कुमार, सुनील गुप्ता व अन्य का कहना है कि सुरक्षा दिवार बन जाने से स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और विद्यार्थियों को एक सुरक्षित व अनुकूल वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। यह लंबे समय से उनकी लंबित मांग थी जिसके पूरी होने से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
स्कूल की सुरक्षा दिवार के काम को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा किया जाएगा है।
विज्ञापन

-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें