फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिल्ला-पिप्पल रोड की दयनीय हालत से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील रामनगर के त्रिल्ला-पिप्पल रोड की दयनीय हालत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं और इसके किनारे भी क्षतिग्रस्त हैं। इसकी वजह से आवाजाही को लेकर काफी दिक्कत पेश आ रही है और गाड़ियों में सफर के दौरान हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय कृष्ण लाल, कमल सिंह, अश्वनी वर्मा, नीरज ठाकुर व अन्य ने बताया कि पीएमजीएसवाई की यह सड़क काफी ज्यादा जर्जर हालत में है। खासकर बरसात की प्राकृतिक आपदा के दौरान यह अधिक क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन इसके बाद इसको अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इस पर जगह- जगह मलबे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं जिसके चलते सड़क का दायरा कम हो गया है और वाहन बड़ी कठिनाई से गुजरते हैं। एक तरफ मलबा और दूसरी तरफ खाई है। ऐसे में कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। हम बीते लगभग ढाई महीने से सड़क की मरम्मत कर राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं ताकि हमारे इलाके के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुगम तरीके से चल सके लेकिन इसके बावजूद कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लिहाजा प्रशासन से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सड़क पर पड़े मलबे को हटाया जाए और इस सड़क की हालत में सुधार कर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें