डोडा। पुलिस ने शनिवार को खेलानी में लगाए एक नाके पर 3 नशा तस्करों को गिफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने नाके के दौरान बटोत से डोडा की ओर आ रही एक सफ़ेद कार को रोका। पुलिस टीम को देखकर ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान जुनैद कयूम निवासी न्यू बस स्टैंड डोडा , नरिंदर सिंह निवासी मंडोल, कास्तीगढ़ डोडा, अरुण सिंह निवासी सजाह डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने डोडा थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।