फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लंबे समय से जर्जर बाडेयां-संगूर लिंक मार्ग की जल्द सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 5 और 20 को आपस में जोड़ने वाली बाडेयां-संगूर लिंक रोड की जर्जर हालत से अब जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क पर तारकोल बिछाकर इसकी मरम्मत करने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब 300 मीटर लंबी यह सड़क पिछले करीब दो दशक से भी अधिक समय से काफी जर्जर हालत में है। इससे उक्त दोनों वार्डों के स्थानीय निवासियों के अलावा शहर से बाड़ेयां और संगूर से होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

खड़ी ढलान वाली इस सड़क की जर्जर हालत से हर रोज दोपहिया वाहन चालक गिरकर जख्मी हो रहे थे।
शेखर शर्मा, संजीव कुमार, बोध राज, संजय कुमार व ऋषि कुमार व अन्य क्षेत्रवासियों के मुताबिक करीब 16 साल पहले स्थानीय लोगों ने स्वयं के चंदे से इस सड़क की हालत सुधारी थी। इसके बाद दोबारा किसी ने इसकी सुध नहीं ली। लोगों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद करीब 6 साल पहले सड़क के इस हिस्से की मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी लेकिन कुछ दिन के बाद सिर्फ कंकरीट डालने के बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण सड़क के इस हिस्से पर डाली गई कंकरीट लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन चुकी है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर जख्मी हो रहे हैं। अब इस सड़क के बनने से काफी ज्यादा राहत मिलेगी।
130 मीटर हिस्से पर बिछेगी तारकोल आगे टाइल वर्क से सुधरेगी हालत
सड़क के खड़ी ढलान के लगभग 130 मीटर के शुरुआती हिस्से पर तारकोल बिछाने का काम पूरा किया जाएगा। इसके आगे टाइल वर्क से सड़क की मरम्मत की जाएगी। कुल 300 मीटर जर्जर हो चुके हिस्से को इस तरह से सुधारा जाएगा कि बारिश के दौरान तेज बहाव से इसे नुकसान न हो।
विज्ञापन


कोट

सड़क की मरम्मत को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। सीवरेज परियोजना के तहत इस सड़क को बनाया जा रहा है। कुल 300 मीटर हिस्से पर ब्लैकटाॅप और टाइल वर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें