उधमपुर। रेहंबल पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी मोहम्मद यूसुफ निवासी वुयान, पांपोर, पुलवामा का इनोवा वाहन कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त वाहन मादक पदार्थों के व्यापार से अर्जित आय से खरीदा गया है। वाहन की कीमत 22 लाख है। बता दें, इस वर्ष उधमपुर पुलिस की तरफ से एनडीपीएस के तहत कुर्क की गई संपत्ति की संख्या अब 12 करोड़ तक पहुंच गई है।