फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल : लड़कों के वर्ग में पहला मैच डीपीएस ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन उधमपुर की तरफ से शहर के मिनी स्टेडियम में वीरवार को 37वीं बालक-बालिका वर्ग के लिए जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में पहला मैच आर्मी पब्लिक स्कूल बनाम दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उधमपुर के मध्य हुआ। इसे डीपीएस ने 2-0 के स्कोर से जीता। दूसरा मैच जीडीसी उधमपुर बनाम राउन दोमेल वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें जीडीसी उधमपुर ने 2-1 से जीत हासिल की। तीसरा मैच सिटी वॉलीबॉल क्लब बनाम टिकरी वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें सिटी वॉलीबॉल क्लब ने 2-0 से जीत हासिल की। चौथा मैच राजा वॉलीबॉल क्लब और रामनगर वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसे रामनगर ने 2-0 से जीता। पांचवां मैच बारटा वॉलीबॉल क्लब और एओसी क्लब के बीच खेला गया। यह मैच एओसी ने 2-0 जीत लिया। छठा मैच उधमपुर वॉलीबॉल क्लब बनाम चिढयाई वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में उधमपुर वॉलीबॉल क्लब ने 2-0 से जीत हासिल की।
वहीं लड़कियों के सेक्शन में पहला सेमी-फ़ाइनल मैच महिला काॅलेज उधमपुर और रामनगर वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसे रामनगर क्लब ने 2-0 से जीता। दूसरा सेमी-फ़ाइनल मैच एपीएस और उधमपुर वॉलीबॉल क्लब के बीच हुआ। इसमें एपीएस ने 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें