फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत बाड़ी में 9.90 लाख से बनेगा कम्युनिटी शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक कुलवंता की पंचायत बाड़ी में 9.90 लाख की लागत से एक कम्युनिटी शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्रवासियों को सार्वजनिक बैठकों और आयोजनों को लेकर पेश आने वाली परेशानी का समाधान होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इस कम्युनिटी हाॅल के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बहुद्देशीय शेड से आगामी दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और गांव की बैठकों में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक दूर हो जाएंगी।
किशोर शर्मा, अनिल सिंह, अरुण कुमार, अजय सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी समारोह, पंचायत आमसभा या सामाजिक बैठक के दौरान शेड और व्यवस्थित स्थान की कमी का सामना करना पड़ता था। बरसात और तेज गर्मी के मौसम में तो यह समस्या और भी बढ़ जाती थी। ऐसे में कम्युनिटी शेड का निर्माण गांव के लिए एक बड़ी आवश्यकता बन चुका था। ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने विभाग के समक्ष मांग रखी, जिसके बाद यह परियोजना स्वीकृत हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनने वाला कम्युनिटी शेड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें पक्की फर्श, मजबूत छत, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शेड को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि यहां छोटे-बड़े सभी प्रकार के कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे कार्यक्रम आयोजित करने की मजबूरी से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही यह कम्युनिटी शेड उपयोग के लिए उपलब्ध होगा, जिससे गांव में होने वाले समारोह और बैठकों को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
कम्युनिटी शेड बाड़ी के निर्माण कार्य को लेकर जारी निविदा प्रक्रिया के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें