पौनी। लगभग एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए जीआरपी में हेड कांस्टेबल राकेश कुमार निवासी मला सेरेना की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
बुधवार को पंचायत के स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस विभाग की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
बता दें, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार बीते वर्ष एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार पिछले कई महीनों से मेडिकल कॉलेज जम्मू में चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।