फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राइमरी स्कूल थटा कोट में जल्द बनेगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी की दिशा में पंचायत लाली के प्राइमरी स्कूल थटा कोट में जल्द ही खेल मैदान और चहारदिवारी का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्कूल में बच्चों की खेल गतिविधियां बढ़ेंगी और सुरक्षा संबंधी चिंता का भी समाधान होगा।
विज्ञापन

मोहन लाल, नेक राम, मंगत राम, लक्ष्मण दास व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में खेल मैदान और सुरक्षा दीवार न होने के कारण बच्चों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में मैदान दलदल में बदल जाता था, वहीं सुरक्षा दीवार न होने से आवारा जानवर विद्यालय परिसर में घुस जाते थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। इन समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और विभाग से निर्माण कार्य की मांग उठाई थी।
वहीं अब स्वीकृत राशि का उपयोग खेल मैदान को समतल करने, मिट्टी भराई और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में किया जाएगा।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर की सीमाओं पर मजबूत प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण किया जाएगा जो स्कूल को बाहरी व्यवधानों से सुरक्षित बनाएगी। इस निर्णय से न केवल विद्यालय का स्वरूप बदलेगा बल्कि आसपास के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस सुविधा से अब बच्चे सुरक्षित वातावरण में खेलकूद गतिविधियों में भाग ले सकेंगे, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें