फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू में राष्ट्रीय स्कूल खेलों में उधमपुर के दो खिलाड़ियों ने जीता सोना

विज्ञापन
ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतने वाले ​खिलाड़ी कोच के साथ। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2025 - ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उधमपुर के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। इनमें शिवांश राजपूत (अंडर-19, 45 किग्रा वर्ग) और मोहित अंताल (अंडर-19, 55 किग्रा वर्ग) शामिल हैं। यह दोनों एथलीट उधमपुर की सिद्धार्थ ताइक्वांडो अकादमी से हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि जिला उधमपुर ताइक्वांडो संघ, सिद्धार्थ ताइक्वांडो अकादमी और युवा सेवा एवं खेल विभाग के सामूहिक प्रयासों और योगदान से ही उधमपुर के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पाएं हैं। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। इसके अलावा इसमें नितिन सिंह राठौर का बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग भी शामिल है। कोच सिद्धार्थ शर्मा और राकेश सिंह भी अपनी उत्कृष्ट कोचिंग और प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें