उधमपुर। उधमपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को केंन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शहर के नजदीक चन्नी मोड़ से लोअर सौंथा तक की पीएमजीएसवाई सड़क के निर्माण और रखरखाव की आधारशिला रखी।
लगभग साढ़े 3 किलोमीटर लंबा यह लिंक मार्ग काफी समय से खस्ताहाल है। अब इसके निर्माण और रखरखाव के लिए 7.99 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लगभग 750 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान विधायक रणवीर सिंह पठानिया, विधायक डाॅ. सुनील भारद्वाज, डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, जिला उपायुक्त सलोनी राॅय व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।