फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में उत्साह के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन उधमपुर ने गुज्जर-बकरवाल, गद्दी सिप्पी छात्रावास उधमपुर के सहयोग से शनिवार को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया। यह कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त उधमपुर जुगल किशोर मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस समारोह में गुज्जर-बकरवाल और गद्दी सिप्पी छात्रावास के छात्रों द्वारा जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद, एडीडीसी ने आदिवासी समुदाय के सदस्यों और समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत गुज्जर-बकरवाल छात्रावास के छात्रों को सिलाई मशीनें और स्कूल बैग वितरित किए। आदिवासी समुदाय के मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें